नगर पालिका परिषद कार्यालय में अधिकारियों ने किया स्वागत

अकबरपुर: नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र में गुरुवार को 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के दल ने नगर पालिका का विस्तृत भ्रमण किया। नगर पालिका परिषद कार्यालय प्रांगण में अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान बीना सिंह ने कहा, “हमारे नगर पालिका परिषद अकबरपुर में नगर की साफ-सफाई, वित्तीय पारदर्शिता और सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों का भ्रमण हमें हमारी प्रगति का मूल्यांकन करने का अवसर देता है और यह नगर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है।”

नगर पालिका परिषद के संचालन की समीक्षा

प्रशिक्षु अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद अकबरपुर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इसके तहत प्रशिक्षुओं ने नगर की सफाई व्यवस्था, नगर पालिका के स्वच्छता मित्रों की गतिविधियों और नगरपालिका परिषद द्वारा अपनाई जा रही वित्तीय योजनाओं का अध्ययन किया।

क्षेत्र भ्रमण और शैक्षिक संस्थानों का निरीक्षण

नगर पालिका क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय मुरादाबाद का दौरा किया। इस अवसर पर विद्यालय की सुविधाओं, छात्राओं और छात्रों की उपस्थिति तथा शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली गई।

कचरा प्रबंधन और पर्यावरणीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान

प्रशिक्षु अधिकारियों ने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) गौहन्ना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने FSTP के संचालन की प्रक्रिया, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण की तकनीक की जानकारी ली। एमआरएफ केंद्र पर अधिकारियों ने कचरे को अलग करने की प्रक्रिया, विभिन्न श्रेणी के कचरे और उनके पुनर्चक्रण के तरीकों पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही, एमआरएफ द्वारा उत्पन्न आय और अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया पर विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *