सावन के पहले सोमवार पर पति की मौत- पत्नी बोलीं- भोलेनाथ ने ही मिलवाया

  • सावन के पहले सोमवार को पति की मौत से टूटी पत्नी प्रेरणा
  • हार्ट अटैक आने पर दो अस्पतालों में दौड़ाया, पर नहीं बचा सके
  • पांच साल पहले हुई थी शादी, 22 जुलाई को था 30वां जन्मदिन

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सावन के पहले सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारी इशांत कुमार की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। पत्नी प्रेरणा की आंखों के सामने ही इशांत ने दम तोड़ा, जिससे वह बेसुध हो गईं।

इशांत की पत्नी ने कहा,

“जिस भोलेनाथ ने मुझे ईशांत से मिलाया, उसी ने मुझे सावन के पहले सोमवार को उसे छीन लिया। अब मैं किसके लिए व्रत रखूं?”

नहाते समय आया हार्ट अटैक, दरवाजा तोड़कर निकाला गया बाहर

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7 बजे इशांत बाथरूम में नहाने गए थे। जैसे ही उन्होंने पानी डाला, उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह बाथरूम के फर्श पर गिर पड़े
पत्नी प्रेरणा ने जब चीखें सुनीं, तो दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और इशांत को मेट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां कार्डियोलॉजिस्ट न होने के कारण उन्हें तुरंत सुशीला जसवंतराय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रविवार रात भी हुआ था सीने में दर्द

रविवार रात को भी इशांत ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिस पर पत्नी उन्हें डॉक्टर के पास ले गईं। डॉक्टर ने साधारण दर्द बताकर दवा दी और ईसीजी कराया, जिसमें कोई गंभीर रिपोर्ट सामने नहीं आई थी।

“मुझे अब कुछ नहीं चाहिए, बस मेरा ईशू वापस आ जाए”

पति की मौत से टूटी प्रेरणा बार-बार उस कमरे में जाती हैं, जहां इशांत की अर्थी रखी गई थी। फर्श पर बैठकर वह कहती हैं,

“इस कमरे में मेरा ईशू है… सब लोग चले जाओ।”

प्रेरणा ने कहा,

“भोलेनाथ ने हमें मिलाया, हमारी शादी कराई और अब सावन के सोमवार पर मेरा सुहाग उजाड़ दिया। अब किसके लिए व्रत करूं?”

बहन ने कहा- राजनीति में जाना चाहता था भाई

इशांत की बहन शालिनी, जो मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 में रहती हैं, ने बताया कि

“भाई राजनीति में जाना चाहता था। कहता था- एक दिन विधायक बनूंगा। पर मम्मी उसे डांटती थीं।”
शालिनी ने बताया कि 22 जुलाई को भाई का 30वां जन्मदिन था, और 5वीं शादी की सालगिरह उन्होंने हाल ही में धूमधाम से मनाई थी।

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading