लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास नोटिस

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास नोटिस

118 सांसदों ने प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर

बजट सत्र के 10वें दिन प्रश्नकाल नहीं हो सका

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया है। इस प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते प्रश्नकाल नहीं चल सका और सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी।

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर चेयर पर मौजूद पीसी मोहन ने महज एक मिनट के भीतर सदन को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया।

दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। विपक्षी सांसद लगातार ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाते रहे। शोर-शराबे के बीच सदन को एक बार फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से हाथ जोड़कर अपील की। उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा होने देना देशहित में है। लगातार हंगामे से संसद का समय और जनता का पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष रोज आकर व्यवधान पैदा कर रहा है, जिससे सदन का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

दोपहर 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई, इस दौरान स्पीकर ओम बिरला की जगह चेयर पर केपी तेनेट्टी मौजूद रहे। उन्होंने विपक्ष से सहयोग की अपील करते हुए शशि थरूर से आम बजट पर चर्चा की शुरुआत करने का आग्रह किया। हालांकि, विपक्ष का रुख नरम पड़ता नहीं दिखा और सदन का माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

Related Posts

तरनतारन लॉ कॉलेज छात्रा हत्याकांड: मां के खुलासे

तरनतारन (पंजाब)। तरनतारन के एक लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उसकी मां हरजिंदर कौर ने कई चौंकाने वाले…

Continue reading
बाराबंकी में सीएम योगी का बड़ा बयान

सीएम योगी आदित्यनाथ का बाराबंकी में बड़ा बयान बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण पर बोले—कभी संभव नहीं कयामत के इंतज़ार को बताया भ्रम बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *