ZSO अधिकारियों की लापरवाही पर वेतन कटौती का आदेश

  • लॉयन एनवायरो को दी गई अंतिम चेतावनी
  • डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सुधार के निर्देश
  • नालों की सफाई बारिश से पहले करने के आदेश

लखनऊ। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर लखनऊ के स्मार्ट सिटी सभागार में शनिवार को अहम बैठक आयोजित की गई। मेयर सुषमा खर्कवाल ने बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए वार्डवार सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने छह महीने पहले दिए गए निर्देशों की अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की और नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि सभी जोनल सेनेटरी अधिकारियों (ZSO) का दो दिन का वेतन काटा जाए।

अटेंडेंस और रिकॉर्ड रजिस्टर प्रस्तुत करने का अंतिम निर्देश
मेयर ने वार्ड वाइज सभी सफाई कर्मचारियों के अटेंडेंस और रिकॉर्ड रजिस्टर तलब किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी अनियमितता पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लॉयन एनवायरो को कामकाज में सुधार के निर्देश

ये भी पढ़ें-लखनऊ में चटक धूप और उमसभरी गर्मी से लोग परेशान
बैठक में लॉयन एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड के काम की समीक्षा की गई। मेयर और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कंपनी को चेतावनी दी कि यदि एग्रीमेंट के अनुसार डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और वाहनों की संख्या में सुधार नहीं हुआ तो अनुबंध पर पुनर्विचार किया जाएगा। कंपनी को ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे ZSO और SFI
मेयर ने निर्देश दिया कि ZSO और SFI नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। नालों की सफाई वर्षा ऋतु को देखते हुए प्राथमिकता पर शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे बारिश के समय जलभराव की समस्या को रोका जा सके।

नगर आयुक्त ने दिए फील्ड में निगरानी के निर्देश
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी सुबह से लेकर शिवरी प्लांट तक कूड़ा पहुँचने तक फील्ड में रहकर निगरानी करें।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading