1 मई को विशाल निशुल्क चिकित्सा व रक्तदान शिविर, भंडारे का आयोजन

बसखारी रोड स्थित साकेत मेडिकल सेंटर में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में 1 मई 2026 को निशुल्क चिकित्सा, जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बसखारी रोड स्थित साकेत मेडिकल सेंटर एवं मल्टी हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है।

यह शिविर स्वर्गीय बिंदू सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देगी परामर्श

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी एवं नस रोग, जनरल सर्जरी, मेडिसिन, गुर्दा रोग और न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। मरीजों को मौके पर ही जांच और परामर्श की सुविधा मिलेगी।

निशुल्क मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

आयोजन के दौरान मरीजों को फ्री परामर्श, दवा वितरण, अल्ट्रासाउंड, खून जांच और ईसीजी की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा बीएमडी जांच भी उपलब्ध रहेगी।

आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इलाज और ऑपरेशन की सुविधा भी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार, पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत पूरी सहायता दी जाएगी।

रक्तदान के लिए भी की गई व्यवस्था

शिविर में रक्तदान महाअभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर सकें।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष  डॉ. रजनीश सिंह ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को समय पर इलाज और जांच की सुविधा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button