- परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने की पुष्टि की
- रचनात्मक मतभेद नहीं, निजी फैसला बताया
- सोशल मीडिया पर फैन्स ने जताई निराशा
नई दिल्ली। अभिनेता परेश रावल ने लोकप्रिय ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म से अलग होने की पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर पर स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला रचनात्मक मतभेदों की वजह से नहीं है। उन्होंने फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपनी श्रद्धा जताई।
परेश रावल ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, “मैं यह रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं फिर दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई मतभेद नहीं है। मैं निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपार सम्मान रखता हूं।”
इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस निराशा जता रहे हैं। कई यूजर्स ने अभिनेता से फिल्म में वापसी का आग्रह किया। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि वे ‘नस काट लेंगे’ अगर परेश रावल ने फैसला वापस नहीं लिया।
ये भी पढ़ें- जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO जाबिरमेहंदी मोहम्मदराजा ने दिया इस्तीफा
‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी का परिचय
‘हेरा फेरी’ साल 2000 में रिलीज हुई थी और इसे मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का रीमेक माना जाता है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और कल्ट क्लासिक बन गई। इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ 2006 में रिलीज हुआ, जिसे नीरज वोरा ने निर्देशित किया था।
फैंस को अब इंतजार है कि क्या परेश रावल इस बार ‘हेरा फेरी 3’ में वापसी करेंगे या नहीं।








