पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बड़ा बयान

बोलीं- ‘शादी मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा’

  • तलाक का मामला अभी कोर्ट में लंबित
  • माता-पिता के साथ रह रही हैं ज्योति सिंह
  • दूसरी शादी न करने की कही बात

Pawan Singh की दूसरी पत्नी Jyoti Singh ने अपने वैवाहिक जीवन और चल रहे तलाक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में ज्योति सिंह ने कहा कि शादी उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा है और अब वह दोबारा शादी नहीं करेंगी।

ज्योति सिंह ने इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह को ऐसी लड़की पसंद है जो घूंघट में रहे, फोन के बारे में ज्यादा जानकारी न रखती हो और पति की हर बात बिना जवाब दिए सुनती रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते और कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुके हैं।

ज्योति सिंह ने कहा, “अब मुझे किसी से डर नहीं लगता। न मैं दूसरी शादी करूंगी और न ही इतनी आसानी से किसी और लड़की की जिंदगी बर्बाद होने दूंगी।”

उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस समय वह अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं और मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी ऐसे दौर से गुजर रही है जहां कुछ भी पूरी तरह अच्छा या बुरा नहीं लग रहा।

ज्योति ने कहा कि वह अभी खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं और मानसिक उलझनों के बीच न्यूट्रल रहने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने माना कि यह समय उनके लिए बेहद कठिन है।

पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। दोनों के बीच लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है, जिसकी सुनवाई कोर्ट में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button