अम्बेडकरनगर में पेंशन घोटाला उजागर: मृतक की 11 महीने पेंशन निकाली

अंबेडकरनगर। विकास खंड अकबरपुर के ग्राम सैदापुर में वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। 8 दिसंबर 2023 को मृत्यु हो चुके मेवालाल यादव की पेंशन उनके दोनों पुत्रों द्वारा लगातार 11 माह तक निकाले जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। जनवरी 2024 से नवंबर 2024 तक एटीएम से निकाली गई यह राशि हजारों-लाखों में बताई जा रही है। मामला जिला प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बन गया है।

फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बना पूरे घोटाले का आधार

शिकायतकर्ता कमला प्रसाद द्वारा आईजीआरएस पोर्टल (शिकायत संख्या 40017825031333) पर यह आरोप दर्ज कराया गया कि ग्राम पंचायत सचिव ने मृत्यु तिथि में हेरफेर करते हुए 8 दिसंबर 2023 की जगह 8 मई 2024 दर्ज कर दिया। यह प्रमाण-पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय से जारी हुआ था।
तहसीलदार की जांच रिपोर्ट (दिनांक 29 अक्टूबर 2025) और ग्रामवासियों के सत्यापित बयान यह पुष्टि करते हैं कि मेवालाल की वास्तविक मृत्यु 8 दिसंबर 2023 को ही हुई थी।
ग्राम प्रधान ने भी लिखित रूप से यह स्पष्ट किया कि विवादित मृत्यु प्रमाण-पत्र पर न तो उन्होंने कोई टिप्पणी लिखी और न ही हस्ताक्षर किए।

ADO पंचायत पर निगरानी न रखने का आरोप

ग्राम पंचायत सचिव, ADO पंचायत की अधीनस्थ इकाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यदि ADO पंचायत समय-समय पर दस्तावेजों की जांच करते और संवेदनशील कागजात का सत्यापन कराते, तो यह घोटाला उत्पन्न ही नहीं होता।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *