पेंशन घोटाला: 11 महीने तक मृतक की पेंशन निकाली

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर विकासखंड के ग्राम सैदापुर में पेंशन फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के पेंशनर मेवालाल की मौत दिसंबर 2023 में हो चुकी थी, लेकिन उनके पुत्रों ने लगभग 11 महीने तक उनकी पेंशन निकालकर सरकारी व्यवस्था को चकमा दिया। आरोपों की जांच पूरी हो जाने के बावजूद कार्रवाई न होना अब बड़ा सवाल बन गया है।

मौत छिपाकर निकाली जाती रही पेंशन

ग्राम सैदापुर निवासी मेवालाल का निधन 8 दिसंबर 2023 को हुआ था। आरोप है कि उनके पुत्र शशि प्रकाश और ओमप्रकाश ने मौत की जानकारी छिपाकर जनवरी 2024 से नवंबर 2024 तक ATM के माध्यम से पेंशन की राशि निकालते रहे। इस दौरान लाखों रुपये की पेंशन धोखे से निकाल ली गई।

शिकायतकर्ता कमला प्रसाद ने IGRS पर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि पूरी साजिश मौत की तारीख में हेरफेर के माध्यम से रची गई। शिकायत संख्या 40017825031333 के आधार पर जांच शुरू की गई।

मौत प्रमाण-पत्र में हेरफेर का आरोप

सबसे गंभीर आरोप ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगा है। शिकायत में कहा गया है कि मौत प्रमाण-पत्र में मेवालाल की मृत्यु तिथि 8 मई 2024 दर्ज की गई, जबकि सच्चाई यह है कि मौत दिसंबर 2023 में ही हुई थी।
ग्राम प्रधान ने भी स्पष्ट किया कि प्रमाण-पत्र पर उनकी कोई आख्या नहीं लगाई गई और दस्तावेज बिना सत्यापन जारी किया गया। इससे पूरे मामले में जालसाजी की पुष्टि और मजबूत हो गई है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *