कानपुर। नरवल के गांव पालेपुर निवासी 35 वर्षीय पेट्रोल पंप सेल्समैन राहुल अवस्थी की सोमवार तड़के बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को न्यूड हालत में रेलवे मैदान में फेंक दिया। बॉडी से लगभग 50 मीटर दूर उसके कपड़े और बाइक मिली, जिसमें चाबी लगी हुई थी।
पुलिस और DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी गोविंदनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून से सनी ईंट बरामद की। शव पर दाहिना कूल्हा, चेहरा, गर्दन, पेट और बायां हाथ कुत्तों द्वारा नोच दिए जाने के निशान मिले। पुलिस का अनुमान है कि कई कुत्तों ने शव को कुछ दूरी तक घसीटा।
राहुल अवस्थी की शादी 3 साल पहले हुई थी और पत्नी के साथ झगड़े की जानकारी मिली है। पुलिस इस एंगल सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।








