हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे पीएम मोदी- रैली में जुटेगा जनसैलाब

  • हिसार रैली के लिए 1800 बसें और 30 हजार खाने के पैकेट तैयार, शिक्षकों की ड्यूटी से विवाद

  • प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जिले में सुरक्षा और सजावट के पुख्ता इंतज़ाम

  • शिक्षक संघ ने सरकारी रैली में ड्यूटी थोपने पर किया विरोध का ऐलान

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और अयोध्या के लिए रवाना होने वाले ATR प्लेन को हरी झंडी दिखाएंगे। एयरपोर्ट ग्राउंड पर रैली को भी संबोधित करेंगे।

रैली में भीड़ जुटाने के लिए 1800 बसें लगाई गई हैं। इनमें भोजन वितरण की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई है, जिसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने 16 अप्रैल को प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

रैली स्थल पर 3.5 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल, 15 सेक्टर और 60 एंट्री गेट तैयार किए गए हैं। 11 जिलों से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के 2 किलोमीटर इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है।

शिक्षक संघ ने शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य लेने को ‘तुगलकी फरमान’ बताया है और इसे वापस लेने की मांग की है।

Related Posts

असम दौरे पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

गुवाहाटी/डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री Narendra Modi शनिवार को असम दौरे पर पहुंचे। गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस…

Continue reading
नोएडा में वैलेंटाइन डे पर डबल डेथ: प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या

नोएडा। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर…

Continue reading