एसपी की कार्यवाही के बाद एक्शन में आयी पुलिस 3 गिरफ्तार

सीतापुर हाइवे पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष पर चलाई गई गोली के मामले में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा दरोगा सहित सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किये जाने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को दबोच लिया है। 24 घंटे के भीतर हुई इस कार्यवाही का कारण एसपी का सख्त रवैया बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस एक अन्य की तलाश कर रही है। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस चुप्पी साधे हुए है।

शहर सीमा के करीब बिजवार चौराहे पर शोहदों ने भाजपा नेता विजय जायसवाल पर गोलियां बरसाई थीं। जिसमें भाजपा नेता बाल-बाल बचे थे। ऐसे में दरोगा की बड़ी लापरवाही सामने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों सलमान पुत्र साबिर, टोर्री पुत्र शरीफ उर्फ डोला व शुएब पुत्र पउवा निवासी हुसैनगंज को गिरफ्तार किया है। वहीं सलमान का भाई चांद अभी फरार है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button