पुलिस का शिकंजा- फरार आरोपी की नई जिंदगी भी बनी गिरफ्तारी का कारण

  • दहेज की लालच में उजड़ा गृहस्थ जीवन
  • फरारी के दौरान दूसरी शादी कर बनाई नई पहचान
  • कुर्की के बाद भी नहीं आया पकड़ में, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

रेहड़। दहेज उत्पीड़न के मामले में ढाई वर्ष से फरार चल रहे इनामी आरोपी राजकुमार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर क्षेत्र में छिपकर रह रहा था और इस दौरान उसने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी भी कर ली थी। रविवार को नजीबाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गांव केहरीपुर जंगल निवासी नीतू रानी पुत्री स्व. चाऊ सिंह की शादी 24 मार्च 2018 को थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी राजकुमार पुत्र मक्खन सिंह के साथ हुई थी।

घर भी हुआ कुर्क, एक हजार का इनाम घोषित

मुकदमा दर्ज होने के बाद राजकुमार फरार हो गया था। 17 अप्रैल 2023 को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की थी। इसके बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आरोपी पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। रविवार को प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजकुमार को नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि फरारी के दौरान वह पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में रह रहा था और वहीं दूसरी शादी कर ली थी। उधर, राजकुमार के न लौटने पर नीतू के परिजनों ने भी उसका दूसरा विवाह रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव नारायणवाला में कर दिया।

Related Posts

तरनतारन लॉ कॉलेज छात्रा हत्याकांड: मां के खुलासे

तरनतारन (पंजाब)। तरनतारन के एक लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उसकी मां हरजिंदर कौर ने कई चौंकाने वाले…

Continue reading
बाराबंकी में सीएम योगी का बड़ा बयान

सीएम योगी आदित्यनाथ का बाराबंकी में बड़ा बयान बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण पर बोले—कभी संभव नहीं कयामत के इंतज़ार को बताया भ्रम बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में…

Continue reading