प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट का सर्वधर्म सामूहिक विवाह 3 नवंबर को

अंबेडकरनगर। जिले में सामाजिक समरसता और सौहार्द का प्रतीक बन चुका प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह इस वर्ष 3 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को बसखारी स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की गई, जिसमें पहले ही दिन 8 जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया।

24 अगस्त को होगा अगला पंजीकरण सत्र

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जावेद राइन की अध्यक्षता में सोमवार को बसखारी में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली रजिस्ट्रेशन तिथि 24 अगस्त (रविवार) को निर्धारित की गई है। इच्छुक जोड़े या उनके परिजन ट्रस्ट कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर, आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति सहित जमा कर सकते हैं।

दस्तावेजों में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, शपथ पत्र और दोनों पक्षों के गवाहों के हस्ताक्षर शामिल हैं।

बैठक में तैयारियों की हुई समीक्षा

बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने आयोजन को भव्य, पारदर्शी और सांस्कृतिक समरसता से परिपूर्ण बनाने पर विशेष चर्चा की। कोषाध्यक्ष जावेद राइन ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से धार्मिक और सामाजिक सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुटता का संदेश देता रहा है।

ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद इरफान, मोहम्मद कैफ, पवन कुमार, सूरज सोनी, कुणाल सोनी, गप्पू चौधरी, पवन जयसवाल, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद अहमद अंसारी सहित कई पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे और अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय कीं।

निर्धन परिवारों की बेटियों को मिलेगा सम्मानजनक मंच

प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 निर्धन कन्याओं का विवाह शाही अंदाज में संपन्न कराया जाएगा। विवाह कार्यक्रम की खास बात यह है कि यह सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह होता है, जिसमें सभी धर्मों के लोग समान मंच पर अपने रीति-रिवाज से विवाह करते हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading