प्रयागराज से स्थानांतरण- प्रवीण कुमार तिवारी बने नए जिला विद्यालय निरीक्षक

  • अंबेडकरनगर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
  • प्रयागराज के BSA प्रवीण कुमार तिवारी बने नए डीआईओएस
  • भोलेन्द्र प्रताप सिंह के वाराणसी पदोन्नति के बाद तैनाती

अंबेंडकरनगर। जिले के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए शासन ने प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी को अंबेडकरनगर का नया जिला विद्यालय निरीक्षक डीआईओएस नियुक्त किया है। यह तैनाती भोलेन्द्र प्रताप सिंह के वाराणसी डीआईओएस पद पर पदोन्नति के बाद की गई है।

प्रवीण कुमार तिवारी शिक्षा विभाग के अनुभवी और प्रशासनिक दक्षता वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं। प्रयागराज जैसे बड़े जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग का नेतृत्व करते हुए उन्होंने कई शैक्षणिक योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू किया है।

अब उनकी तैनाती अंबेडकरनगर में माध्यमिक शिक्षा के प्रमुख पद पर की गई है। शिक्षा जगत की निगाहें इस बदलाव पर टिकी हैं कि वह जिले के स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और परीक्षा व्यवस्था को किस दिशा में आगे ले जाते हैं।

जिले के शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नए डीआईओएस को शुभकामनाएं दी हैं और बेहतर कार्यप्रणाली की अपेक्षा जताई है। शासन के इस आदेश से माध्यमिक शिक्षा में नई गति और कार्यसंस्कृति के आने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading