प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

9 पुलिसकर्मी सस्पेंड; मालिक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

लापरवाही पर इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

प्रयागराज/कौशांबी। प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में एक इंस्पेक्टर, छह दरोगा समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।

फैक्ट्री मालिक नौशाद पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

मंगलवार तड़के पुलिस ने फैक्ट्री मालिक नौशाद (50) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, नौशाद शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे घेर लिया। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विस्फोट में 11 लोगों की मौत

सोमवार दोपहर करीब 11:30 बजे अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ था। हादसे में आसपास के तीन मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि पांच अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है, जिनमें आठ बच्चे शामिल हैं।

मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। तीन शवों का पोस्टमॉर्टम प्रयागराज और आठ शवों का कौशांबी में किया जाएगा।

मलबे में लापता लोगों की तलाश जारी

हादसे के बाद मंगलवार को भी फैक्ट्री के मलबे को बुलडोजर से हटाने का काम जारी रहा। पुलिस और राहत टीमों को आशंका है कि मलबे में कोई व्यक्ति दबा हो सकता है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है और विस्फोट के कारणों के साथ फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की स्थिति की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button