शुक्रवार को निकलेगा जुलूस-ए-शोहदाए कर्बला- कटघर कमाल में तैयारियाँ पूरी

  • 18 जुलाई, सुबह 9:30 बजे से निकलेगा जुलूस
  • इमामबाड़ा ज़ैनबिया से इमामबाड़ा हैदरिया तक परंपरागत मार्ग से
  • देशभर की अंजुमनें करेंगी शिरकत, मातम और नोहे

अम्बेडकरनगर। कर्बला के शहीदों की याद में आयोजित होने वाला जुलूस-ए-शोहदाए कर्बला 18 जुलाई, शुक्रवार को कटघर कमाल स्थित इमामबाड़ा ज़ैनबिया से सुबह 9:30 बजे निकलेगा। यह जुलूस परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए देर शाम इमामबाड़ा हैदरिया में समाप्त होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

मजलिस में होगी तकरीर, फिर शबीहों की ज़ियारत
आयोजन समिति से जुड़े एहतेशाम हुसैन ने बताया कि जुलूस से पहले मजलिस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मौलाना सय्यद शाहिद कमाल साहब तकरीर करेंगे। इसके उपरांत शबीह-ए-अलम मुबारक, शबीह-ए-ताबूत और शबीह-ए-जुलजनाह की ज़ियारत कराई जाएगी।

इस जुलूस में देशभर की प्रमुख अंजुमनें शिरकत करेंगी और मातम के साथ शोहदाए कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगी। जुलूस के दौरान अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली सादात अमेठी, अंजुमन यादगारे हुसैनी सेथल बरैली,अंजुमन फिरदौसिया गोपालपुर बिहार,अंजुमन हुसैनिया जाफराबाद जलालपुर,अंजुमन मोइनुल अज़ा सादात दाऊदपुर अंजुमन असगरिया मछलीगांव व मेज़बान अंजुमन सफीर ए नासेरूल अज़ा कटघर कमाल नौहा व मातम करेगी व दौरान ए  जुलूस मौलाना सय्यद मोहम्मद मेंहदी साहब क़िब्ला आजमगढ,मौलाना अब्बास रज़ा “नय्यर” साहब क़िब्ला जलालपुरी,मौलाना सय्यद फसी हैदर साहब क़िब्ला मुजफ्फर नगर, मौलाना सय्यद मोहम्मद मशरक़ैन साहब क़िब्ला कटघर कमाल, मौलाना सय्यद बक़ी जाफ़री साहब क़िब्ला कटघर कमाल, मौलाना सय्यद परवेज़ कमाल क़ुम्मी साहब क़िब्ला कटघर कमाल तकरीर करेगें।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading