जनता के न्याय को प्राथमिकता : पुलिस अधीक्षक ने सुनीं समस्याएं

  • थाना स्तर पर ही समाधान के निर्देश, जनता को राहत देने पर जोर
  • महिला हेल्पडेस्क को प्रभावशाली बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश
  • शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश

अंबेडकरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान उपस्थित फरियादियों ने अपने-अपने प्रकरणों को विस्तार से पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को शीघ्र, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित से जुड़ी प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे।

थाना स्तर पर ही करें समस्याओं का समाधान
एसपी केशव कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को चेताते हुए निर्देश दिया कि जो शिकायतें थाना स्तर पर हल की जा सकती हैं, उन्हें थाने पर ही निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय तक न भेजा जाए जिससे फरियादी को बार-बार दौड़ना न पड़े।

महिला हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली को बनाएं अधिक प्रभावशाली
एसपी ने महिला हेल्पडेस्क की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाए। महिलाओं से संबंधित मामलों को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारीगण अपने-अपने थाना एवं कार्यालयों पर जनसुनवाई कर रहे हैं। प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर त्वरित निस्तारण भी कराया जा रहा है।

एसपी ने यह भी कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह एक जनहितकारी और समाधान केंद्रित प्रक्रिया बने। पुलिस को जनता की पहली उम्मीद माना जाता है, और इसलिए पुलिसकर्मियों को संवेदनशील, तत्पर और उत्तरदायी बनना होगा।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading