BJP सांसद के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब BJP सांसद सतीश गौतम के करीबी माने जाने वाले प्रॉपर्टी डीलर और ट्रांसपोर्टर सोनू चौधरी (40) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात हरदुआगंज थाना क्षेत्र के कोडरा गांव के बाहर हुई।

सोनू चौधरी शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी सफेद क्रेटा कार से अलीगढ़ जा रहे थे। वह जैसे ही गांव से करीब 400 मीटर दूर पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां कार के शीशे को चीरती हुई सीधे सोनू चौधरी के सीने और सिर में जा लगीं। गंभीर रूप से घायल सोनू को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रोफेशनल शूटरों की आशंका, सभी गोलियां सीने में लगीं

फोरेंसिक टीम के अनुसार, कार के अंदर से गोली के 4 खोखे बरामद हुए हैं और ड्राइविंग सीट के सामने शीशे पर गोलियों के चार साफ निशान हैं। पुलिस का मानना है कि हमलावर बेहद निशानेबाज थे, क्योंकि सभी गोलियां सीधे टारगेट पर लगीं। ऐसे में सुपारी किलिंग या राजनीतिक रंजिश का एंगल भी जांच में शामिल किया गया है।

सोनू चौधरी गांव में प्रधानी चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। पुलिस को शक है कि यह हत्या चुनावी प्रतिस्पर्धा या निजी रंजिश का परिणाम हो सकती है।

परिवार ने बताई 10 साल पुरानी एक और हत्या की बात

मृतक के भाई रिंकू चौधरी ने बताया कि सोनू परिवार में तीसरे नंबर के भाई थे। 10 साल पहले उनके दूसरे भाई राजेश की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। उन्होंने बताया, “घटना की सूचना हमें गांव के बिल्डिंग मटेरियल दुकानदार से मिली। जब पहुंचे तो भाई कार में लहूलुहान थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। दो बच्चे हैं और परिवार में शोक है।”

पुलिस ने बनाई 3 टीमें, जांच में जुटी ATS व फोरेंसिक यूनिट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि “हत्या के मामले में गहन जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मौके से मिले साक्ष्यों की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल CDR के माध्यम से हत्यारों का सुराग लगाया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।”

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading