सूरत में सैफ अली खान के काफिले पर प्रदर्शन

सूरत। सोमवार की रात बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने परिवार के साथ इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के लिए सूरत पहुंचे। मैच खत्म होने के बाद जब वे स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तब कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले झंडे लहराते हुए ‘लव जिहादी है’ के नारे लगाए। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में लिया और सैफ अली खान के काफिले को सुरक्षित उनके होटल तक पहुंचा दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदर्शन और पुलिस के बचाव के प्रयास साफ दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button