समान शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर अर्जक संघ का धरना प्रदर्शन

  • समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की उठाई मांग
  • “74 वर्ष बाद भी वंचित वर्ग को समान अवसर नहीं” — सेवा राम पटेल
  • शिक्षा के अभाव को बताया सामाजिक समस्याओं की जड़

अम्बेडकरनगर। जिले में शनिवार को अर्जक संघ के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के राष्ट्रीयकरण और समान शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट के समीप स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

“74 वर्ष बाद भी वंचित वर्ग को समान अवसर नहीं” – सेवा राम पटेल

धरने की अगुवाई कर रहे अर्जक संघ के जिलाध्यक्ष सेवा राम पटेल ने कहा कि भारत के संविधान में सभी नागरिकों को समान अवसर उपलब्ध कराने का प्रावधान है, परंतु 74-75 वर्षों बाद भी यह केवल कागजों तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासक वर्ग की उदासीनता के चलते वंचित, साधनहीन और कमजोर वर्ग के लोगों को अब तक समान अधिकार और संसाधनों तक पहुंच नहीं मिल सकी है।

“शिक्षा का अभाव है समस्याओं की जड़”

सेवा राम पटेल ने कहा कि देश में बढ़ रही बेरोजगारी, अंधविश्वास, अपराध, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं की मूल वजह शिक्षा का अभाव और सामाजिक पाखंड है। उन्होंने कहा कि यदि समाज में समता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है, तो एक समान, निःशुल्क और राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था लागू करना होगा।

राष्ट्रीयता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की वकालत

संघ का कहना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान, एकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना होना चाहिए। ऐसे में जब तक शिक्षा को राष्ट्रीयकृत और सर्वसुलभ नहीं बनाया जाता, तब तक देश में समानता और विकास का सपना अधूरा रहेगा।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading