हेल्पलाइन नंबरों और आपात सेवाओं की जानकारी प्रदान

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को शक्ति संवाद कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप छात्राओं में सुरक्षा, जागरूकता और आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी को प्रभावी रूप से प्रसारित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बना रहा।

जिले के अधिकांश विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम का आयोजन जनपद के लगभग सभी प्रमुख राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में किया गया। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टांडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर पालिका परिषद टांडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, राजकीय बालिका हाई स्कूल बसिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहतीपुर खजूर डीह, राजकीय हाई स्कूल पहतीपुर, बी एन इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा तथा जनता इंटर कॉलेज उतरेथू शामिल रहे।
सभी विद्यालयों में छात्राओं के मध्य संवाद सत्र आयोजित किए गए, जहां सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

शक्ति संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आपात स्थिति में उपलब्ध सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूक करना रहा। इस दौरान शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग और उनकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

1090 — वूमेन पावर लाइन

181 — महिला हेल्पलाइन

101 — अग्निशमन सेवा

102 — गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवा

108 — आपातकालीन एंबुलेंस सेवा

112 — एकीकृत आपातकालीन पुलिस सेवा

1930 — साइबर हेल्पलाइन

1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन

इन नंबरों की जानकारी को लेकर छात्राओं में उत्साह दिखा। शिक्षकों ने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस परिस्थिति में कौन सा नंबर उपयोगी होता है और संकट की स्थिति में त्वरित सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *