दलहन-तिलहन खरीद केंद्र शुरू, 5 जून तक खरीद का लक्ष्य

डीएम ईशा प्रिया ने तय की पूरी क्रय व्यवस्था, अधिकारियों को सख्त निर्देश

  • दलहन और तिलहन खरीद के लिए क्रय केंद्र स्थापित
  • 5 जून तक पूरी होगी खरीद प्रक्रिया
  • अकबरपुर और बसखारी में बनाए गए केंद्र
  • सत्यापन के लिए एसडीएम को जिम्मेदारी
  • किसानों को समर्थन मूल्य दिलाने पर जोर

अम्बेडकरनगर। जिले में दलहन और तिलहन फसलों की खरीद के लिए क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। रबी 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के तहत तूर (अरहर), चना, मसूर और लाही-सरसों की खरीद मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत की जाएगी।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर फसलवार लक्ष्य तय कर खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

डीएम ने तय किए क्रय केंद्र, एजेंसियां नामित

जिलाधिकारी के अनुसार अकबरपुर तहसील में यूपीसीयू एजेंसी के तहत जिला सहकारी सभा अयोध्या शाखा अकबरपुर और सिंझौली मंडी परिसर को क्रय केंद्र बनाया गया है। वहीं टांडा तहसील के बसखारी विकास खंड में यूपीसीएफ के माध्यम से बी-पैक्स बसखारी नंबर-1 परिसर स्थित गोदाम को क्रय केंद्र के रूप में अनुमोदित किया गया है।

डीएम ने कहा कि सभी केंद्रों पर व्यवस्था समय से और तय मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाए।

सत्यापन व्यवस्था पर डीएम की नजर

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर खसरा, खतौनी और नाम का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके लिए संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी को सत्यापन अधिकारी नामित किया गया है।

डीएम ने कहा कि राजस्व विभाग के राजपत्रित अधिकारी पर्यवेक्षण करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button