PWD ने तैयार की 1229 सड़कों की मरम्मत और 63 नई सड़कों की योजना

  • 28 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, ट्रैफिक जाम से राहत
  • रोड सेफ्टी के तहत 28 सड़कों की विशेष मरम्मत
  • 30 जून को सीएम की अध्यक्षता में बैठक में मिल सकती है मंजूरी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अब यातायात और सड़कों की दुर्दशा से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने शहर के समग्र विकास और जनता को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए एक महत्त्वाकांक्षी कार्य योजना तैयार की है। इस योजना के तहत लखनऊ की 1229 सड़कों की मरम्मत और 63 नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।

यह योजना लखनऊ की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाई गई है। योजना को अंतिम मंजूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 30 जून को होने वाली विभागीय बैठक में दी जा सकती है।

हर विधानसभा को मिलेगा फायदा, बीकेटी में सबसे ज्यादा नई सड़कें
योजना के अनुसार, सभी विधानसभा क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में सबसे ज्यादा 25 नई सड़कें बनाई जाएंगी। वहीं, मलिहाबाद में 15 और लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 5 सड़कों का निर्माण होगा। इससे ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच संपर्क मजबूत होगा और आवाजाही सुगम होगी।

जर्जर सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
शहर की जर्जर हो चुकी सड़कों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। पुनर्निर्माण के तहत 10 सड़कों को फिर से बनाया जाएगा, जिनमें मलिहाबाद की 1 और सरोजनीनगर क्षेत्र की 9 सड़कें शामिल हैं। इससे इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद है।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading