जहांगीरगंज बीज भंडार पर उठे सवाल

किसानों के नाम पर आया 26 कुंतल ढैंचा बीज, कई किसानों को नहीं मिला वितरण

  • जहांगीरगंज बीज भंडार में वितरण पर उठे सवाल
  • बुकिंग के बावजूद किसानों को नहीं मिला ढैंचा बीज
  • विभागीय रिकॉर्ड और वास्तविक वितरण में अंतर का आरोप
  • किसानों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

अम्बेडकरनगर। जहांगीरगंज स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में ढैंचा बीज वितरण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि बुकिंग के बावजूद उन्हें ढैंचा का बीज नहीं दिया गया। वहीं विभागीय रिकॉर्ड में बीज वितरण पूरा दिखाया जा रहा है।

मामला जहांगीरगंज विकासखंड कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार का है। किसानों के अनुसार शासन स्तर से करीब 80 किसानों के नाम पर लगभग 26 कुंतल ढैंचा बीज उपलब्ध कराया गया था। इसके बावजूद कई किसानों को यह कहकर लौटा दिया गया कि बीज भंडार में ढैंचा का बीज आया ही नहीं है।

बुकिंग के बाद भी किसानों को नहीं मिला बीज

किसानों का कहना है कि उन्होंने पहले से बीज की बुकिंग कराई थी। इसके बाद भी उन्हें समय पर बीज नहीं मिला। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि बीज आने के बाद उसका वितरण दूसरे माध्यमों से किया गया। किसानों ने बीज की सप्लाई दूसरे जिलों की चिन्हित दुकानों पर किए जाने की आशंका भी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button