जलालपुर में राधा जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

  • राधा-कृष्ण झांकी और सजावट ने मोहा मन
  • भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
  • डाकखाना परिसर में भी हुआ भंडारा और भक्ति कार्यक्रम

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर जलालपुर स्थित शीतला माता मठिया मंदिर भक्ति, आस्था और उत्सव का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां राधा जन्मोत्सव की तैयारियों में स्थानीय भक्तगण पूरी श्रद्धा के साथ जुटे नजर आए।

मंदिर के सेवक नीरज जलालपुरी और उनकी टीम ने पूरे आयोजन का संयोजन करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना कराई। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। राधा-कृष्ण की झांकी और सजावट ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विधिविधान से हुआ राधा जन्मोत्सव

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन विधियों के साथ हुई। राधा-कृष्ण की मूर्तियों का विशेष श्रृंगार कर उनका अभिषेक किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने आरती की और भक्ति गीतों के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

पूजन के बाद विशेष केक काटकर राधा जी को भोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में प्रसाद रूप में सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। आयोजन में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर

भक्ति कार्यक्रम में अभिषेक सोनकर ने भजन प्रस्तुति देकर वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। उनके भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, शुभम गुप्ता, आशीष जैन, विकाश निषाद और सौरभ सैनी के जयकारों ने भक्ति की लहर और तेज़ कर दी।

“राधे-राधे” और “राधा-कृष्ण की जय” के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। भक्तों ने ढोलक, मंजीरे और करताल की धुन पर नृत्य भी किया, जिससे जन्मोत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading