
Rahul Gandhi मंगलवार सुबह Lucknow पहुंचे। वे सुबह करीब 10:55 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे, जिसके बाद सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हो गए। यह उनका दो दिवसीय दौरा है।
संगठन मजबूती पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वे कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
महिला संवाद और विकास कार्यों में भागीदारी
दौरे के दूसरे चरण में राहुल गांधी लालगंज और सरेनी क्षेत्रों में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे वैभव नगर में सड़क लोकार्पण और उद्घाटन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इस दौरान स्थानीय विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की जाएगी और जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा।









