राहुल गांधी का आरोप: मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील में देश बेच दिया

अंबेडकरनगर। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता की मेहनत और खून-पसीना इस डील में बेंच दिया गया है। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका में अडानी पर चल रहे केस का असल लक्ष्य मोदी जी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को निशाना बनाना है।

राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री डरे हुए हैं क्योंकि जिन्होंने उनकी इमेज बनाई, वे अब इसे तोड़ रहे हैं।” उन्होंने अपने भाषण में कहा कि इस तरह की डील से देश के हितों को खतरा है।

वहीं, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से देश को लाभ होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कृषि और डेयरी सेक्टर को इस डील में सुरक्षित रखा गया है।

दरअसल, सोमवार को ट्रम्प प्रशासन ने भारत और अमेरिका के बीच नई ट्रेड डील की घोषणा की। इसके तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया। साथ ही, भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद करेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार इस डील से दोनों देशों के व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे, लेकिन विपक्ष इसे राष्ट्रीय हितों के खिलाफ करार दे रहा है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *