कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में रेलवे की नई व्यवस्था

  • दीपावली के बाद लौटते यात्रियों और छठ पूजा के लिए जाने वालों से स्टेशन पर भीड़
  • आरपीएफ जवानों ने लगातार गश्त कर यात्रियों को नियंत्रित किया
  • पहली बार स्टेशन पर “होल्डिंग एरिया” बनाकर व्यवस्थित बैठाने की व्यवस्था

कानपुर। दीपावली के बाद घर लौट रहे यात्रियों और छठ पूजा पर अपने गांव जाने वालों की भीड़ रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देखी गई। बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ खचाखच भरी रही।

रेलवे प्लेटफॉर्मों पर आरपीएफ जवान लगातार गश्त करते रहे और यात्रियों को नियंत्रित करने में जुटे रहे। रेलवे अनाउंसमेंट के माध्यम से दिनभर यात्रियों से संयमित ढंग से ट्रेन में चढ़ने की अपील की गई।

होल्डिंग एरिया से भीड़ नियंत्रण
जैसे ही दिल्ली जाने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची, हजारों यात्रियों ने जनरल कोच में बैठने के लिए भागदौड़ की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने पहली बार “होल्डिंग एरिया” बनाया। आरपीएफ और रेलवे चेकिंग स्टाफ ने यात्रियों को पहले वहीं रोककर पांच कतारों में बैठाया और फिर क्रमबद्ध तरीके से सिंगल लाइन में ट्रेन के जनरल कोच की ओर भेजा।

भीड़ के बावजूद किसी यात्री के घायल होने या झगड़े की सूचना नहीं मिली। कई यात्रियों ने कहा कि रेलवे की यह नई व्यवस्था काफी सुव्यवस्थित और राहत देने वाली रही।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading