लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद Rajnath Singh शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। शहर पहुंचने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष Aparna Yadav के आवास जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और प्रतीक यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
रक्षामंत्री सुबह करीब 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak और लखनऊ की महापौर Sushma Kharkwal ने किया। एयरपोर्ट से वह सीधे कृष्णानगर पहुंचे और व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत अशोक मोतियानी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।
इसके बाद राजनाथ सिंह हिंद नगर स्थित दिवंगत कपड़ा व्यापारी दर्शन लाल कुर्ती के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री ने दोनों परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दोपहर में रक्षामंत्री कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। शाम को उनका सीतापुर रोड पर आयोजित जगद्गुरु Jagadguru Rambhadracharya की श्रीराम कथा में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।









