
अम्बेडकरनगर। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी में रैली और निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक देवेन्द्र प्रताप सिंह की देखरेख में हुआ।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद कक्षावार निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों और कार्यपुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
कक्षा 1 से 4 तक एनसीईआरटी आधारित पुस्तकें
विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा एक से चार तक की पाठ्य पुस्तकें एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित हैं, जबकि कक्षा पांच से आठ तक पूर्व संचालित पाठ्यक्रम ही लागू है। आगामी सत्र से अन्य कक्षाओं में भी एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू होने की संभावना जताई गई है।
नई पाठ्य सामग्री में ‘किसलय’ और ‘बांसुरी’ पुस्तकों को शामिल किया गया है, जिन्हें छात्रों को वितरित किया गया।
कार्यक्रम में एआरपी पंकज उपाध्याय, नोडल शिक्षक संकुल विवेक सिंह सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं सुचिता त्रिपाठी, सत्यप्रभा, आकांक्षा, मोहरा वर्मा और शिक्षक कुलदीप मौर्य, नवनीत, अमरनाथ दूबे उपस्थित रहे।









