- सवा 7501 की खासियत: भारी बाली, हर कल्ले में बाली, रोग सहनशीलता और गिरने से बचाव
- तराई क्षेत्रों के लिए उपयुक्त, प्रति एकड़ 5-6 हजार रुपये अतिरिक्त मुनाफा संभव
- राम सिंह वर्मा अगले वर्ष अधिक रकबे में फसल लगाने की योजना
संवाददाता। जिले के टांडा ब्लॉक के अंतर्गत हंसवार में शनिवार को आयोजित एक किसान गोष्ठी में उस समय उत्साह का माहौल देखा गया, जब स्थानीय प्रगतिशील किसान राम सिंह वर्मा ने अपने खेत में सवा 7501 किस्म के धान से एक एकड़ में रिकॉर्ड 37 क्विंटल उत्पादन हासिल करने की जानकारी साझा की। यह आयोजन सवाना सीड्स द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित किसान और बीज वितरक मौजूद रहे।
120 दिनों में तैयार हुई रिकॉर्ड फसल
राम सिंह वर्मा ने जानकारी दी कि उन्होंने सवा 7501 किस्म के धान को करीब 120 से 125 दिनों में तैयार किया। एक एकड़ भूमि में उन्होंने जो उत्पादन प्राप्त किया, वह अब तक की उनकी धान की खेती में सबसे अधिक है। उनका कहना है कि वर्षों से विभिन्न धान की किस्में लगाने के बावजूद इतनी पैदावार कभी नहीं मिली थी। इस रिकॉर्ड पैदावार का पूरा श्रेय वह सवाना सीड्स की सवा 7501 किस्म को देते हैं।
स्थानीय वितरकों और किसानों ने की सराहना
कार्यक्रम में न्यू अवध सीड्स के प्रतिनिधि सूफियान अहमद, सवाना सीड्स के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव सिंह और क्षेत्र अधिकारी प्रशांत द्विवेदी मौजूद रहे। स्थानीय वितरकों और अन्य किसानों ने भी राम सिंह वर्मा की मेहनत और तकनीकी समझ की जमकर सराहना की। किसानों ने इसे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।








