लखनऊ में बच्चों के लिए राहत- स्कूलों का समय बदलने का अहम फैसला

  • गर्मी से बच्चों की सुरक्षा के लिए लखनऊ प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम
  • 25 अप्रैल से लागू होगा स्कूलों के समय में बदलाव, प्रशासन ने जारी किया आदेश
  • कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए नई कक्षा timings, खुली जगहों पर गतिविधियों पर प्रतिबंध

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी (डीएम) लखनऊ के आदेश के अनुसार, 25 अप्रैल से सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।

मुख्य निर्देश:

  • यह आदेश कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों पर लागू होगा।

  • स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि बच्चों की किसी भी गतिविधि को खुले मैदान में न कराया जाए।

  • यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

आधिकारिक पुष्टि:

इस आदेश की पुष्टि जनपद लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर की जा सकती है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इससे पहले भी कई जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है।

Back to top button