रिजवान और जमान के आतिशी अर्धशतकों से पाकिस्तान का मजबूत स्कोर

दुबई। पाकिस्तान ने अपने ओपनर मोहम्मद रिजवान (67) और फखर जमान (नाबाद 55) के शानदार अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी 20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरूवार को 20 ओवर में चार विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

रिजवान और कप्तान बाबर आजम ने ओपनिंग साझेदारी में 10 ओवर में 71 रन जोड़े। आजम 34 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाकर लेग स्पिनर एडम जम्पा का शिकार बने। रिजवान ने फिर जमान के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। रिजवान ने 52 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर मिशेल स्टार्क की गेंद पर स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। रिजवान ने अपना 11वां टी 20 अर्धशतक बनाया।

जमान ने आखिरी ओवर में स्टार्क की गेंदों पर लगातार दो छक्के उड़ाकर अपना अर्धशतक 31 गेंदों में पूरा किया। आसिफ अली खाता खोले बिना आउट हुए जबकि शोएब मालिक एक रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हुए। आसिफ का विकेट पैट कमिंस ने लिया। जमान 32 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोहम्मद हफीज एक रन पर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क ने 38 रन पर दो विकेट लिए जबकि कमिंस और जम्पा ने एक-एक विकेट लिया।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *