बसखारी नगर पंचायत क्षेत्र में तीन स्थानों पर आरओ पेयजल यूनिट शुरू

  • नागरिकों व राहगीरों को 24 घंटे शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध
  • नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने किया उद्घाटन
  • गर्मी के मौसम में जल संकट से राहत दिलाने की पहल

अम्बेडकरनगर। तेज गर्मी और जल संकट की स्थिति के बीच नगर पंचायत क्षेत्र बसखारी में स्थायी आरओ पेयजल व्यवस्था की शुरुआत की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने शनिवार को क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थलों पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल यूनिट का उद्घाटन किया और इसे आमजन के उपयोग हेतु समर्पित किया।

नगर पंचायत द्वारा स्थापित आरओ यूनिट काली माता चौरा स्थान (निषाद बस्ती), मठिया माई मंदिर तथा हनुमानगढ़ी मंदिर चुना गली पर स्थापित किए गए हैं। उद्घाटन के साथ इन स्थानों पर आमजन, राहगीर और श्रद्धालु अब 24 घंटे स्वच्छ और ठंडा पेयजल प्राप्त कर सकेंगे। नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर आरओ संयंत्र लगाए जाने की यह पहल गर्मी के मौसम में नागरिकों के लिए उपयोगी मानी जा रही है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर स्थानों का चयन कर आरओ संयंत्र लगाए गए हैं।

इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार सहित नगर क्षेत्र के सभासद व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभासद मायाराम, मोनू निषाद, सूर्यलाल उपाध्याय, प्रदीप कुमार, लालमन, प्रतिनिधि मो. कैफ, सुमित गुप्ता, पवन जयसवाल, सूरज सोनी, सूरज गुप्ता, शिवा निषाद, अभिषेक यादव व राकेश प्रजापति समेत अन्य स्थानीयजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading