RO/ARO परीक्षा आज- 36 केंद्रों पर प्रशासन की सख्ती

  • जनपद के 36 केंद्रों पर रविवार को आयोजित होगी RO/ARO परीक्षा
  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल रखेगी नजर
  • परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों और चारपहिया वाहनों की व्यवस्था

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा रविवार को जनपद के 36 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय संस्थाएं पूरी सक्रियता के साथ जुटी हुई हैं।

परीक्षा में अफवाह फैलाने वालों पर नजर, साइबर सेल अलर्ट
परीक्षा के पूर्व और दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल को विशेष रूप से अलर्ट कर निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

परीक्षार्थियों के लिए परिवहन सुविधा, बसों पर केंद्र के नाम स्पष्ट
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा चार पहिया वाहनों के साथ विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों पर परीक्षा केंद्रों के नाम चस्पा होंगे ताकि परीक्षार्थी आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। सभी वाहन निर्धारित स्थानों से समयबद्ध रूप से चलाए जाएंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से निगरानी
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading