सहाराश्री सुब्रत रॉय के परिवार का नाम लखनऊ की वोटर लिस्ट से हटेगा

लखनऊ। सहारा इंडिया समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन के बाद अब उनके परिवार की वोटर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहाराश्री की पत्नी स्वप्ना रॉय, भाई और अन्य परिवारजनों का नाम लखनऊ की मतदाता सूची से हटाया जाएगा।

दरअसल, नगर निगम द्वारा सहारा सिटी को 6 अक्टूबर को सील किए जाने के बाद से वहां किसी के रहने के प्रमाण नहीं मिले। जब BLO टीम वेरिफिकेशन के लिए पहुंची तो पूरे परिसर में एक भी मतदाता मौजूद नहीं मिला।

19 वोटर्स में से चार सुब्रत रॉय के परिवार के सदस्य

सहारा सिटी के इस पते पर कुल 19 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें सुब्रत रॉय के परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं।
सीलिंग और खाली पड़े परिसर को देखते हुए BLO ने सभी 19 लोगों के SIR फॉर्म सीधे दीवारों पर चस्पा कर दिए, ताकि कोई मौजूद हो तो दावा कर सके।

दो दिन पहले ही 22 नवंबर को सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना राय ने अपनी गृहस्थी का सामान सहारा सिटी से बाहर निकलवा लिया था।

“दावा न मिलने पर नाम हटेगा” — BLO

BLO राजेश के मुताबिक—
“जिनको SIR फॉर्म मिला है, अगर वह भरकर दे देंगे तो उसे सिस्टम में अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा कि वे अपना दावा पेश करें। अगर दावा नहीं होता है तो नाम हटा दिया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि सीलिंग की वजह से BLO टीम को दो बार गेट पर ही रोक दिया गया, अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली।
“यहां कोई नहीं रहता, ऐसे में उस पते से नाम कटना तय है।”

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *