तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, फरियादियों की भीड़ रही मौजूद

अंबेडकर नगर। अंबेडकर नगर जिले की सभी तहसीलों में शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरियादियों की भारी भीड़ तहसील सभागार में पहुंची और विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं के निस्तारण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

अकबरपुर तहसील में 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त

अकबरपुर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हेतु सौंपा गया। तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार और अन्य विभागीय अधिकारी–कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

भीटी तहसील में 52 प्रार्थना पत्र दर्ज

भीटी तहसील में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के लिए सौंपा गया।

जलालपुर तहसील में बड़ी संख्या में आवेदन

जलालपुर तहसील में इस मौके पर 74 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 04 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु सौंपा गया। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि सभी शिकायतों का समाधान निर्धारित समय में किया जाए।

टांडा और आलापुर तहसीलों में निस्तारण

तहसील टांडा में कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
तहसील आलापुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपे गए।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *