
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के हमला कर दिया गया। इस घटना में पांच सुरक्षाकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
पेट्रोलिंग के दौरान अचानक हमला
जानकारी के अनुसार घटना नाजत थाना क्षेत्र के सरबेरिया-आगरहाटी ग्राम पंचायत के बामनघेरी इलाके की है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे, तभी कुछ उपद्रवियों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
तलाशी में मिले देसी बम और हथियार
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान मौके से देसी बम, हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी है।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। संदिग्ध लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव बाद हिंसा से बढ़ा तनाव
बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद कई जिलों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को बीजेपी और टीएमसी के एक-एक कार्यकर्ता की मौत की भी खबर आई। न्यू टाउन इलाके में विजय जुलूस के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की कथित पिटाई में मौत हो गई, जबकि बीरभूम के नानूर इलाके में टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की हत्या का मामला सामने आया।









