सरदार पटेल स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, अकबरपुर बना चैंपियन

अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अंतर्गत अटल खेल मैदान में आयोजित दस दिवसीय सरदार पटेल स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में अकबरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जलालपुर को पांच विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए।

फाइनल में अकबरपुर का दबदबा

फाइनल मुकाबला अकबरपुर और जलालपुर के बीच खेला गया। टॉस के बाद जलालपुर की टीम बल्लेबाजी करते हुए अकबरपुर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई। पूरी टीम 52 रन पर सिमट गई। अकबरपुर की ओर से गेंदबाजों ने अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ खेलते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जवाब में अकबरपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संयमित बल्लेबाजी की और पांच विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।

सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच

फाइनल से पहले खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भी दर्शकों के लिए खासे रोमांचक रहे। पहला सेमीफाइनल भियांव और जलालपुर के बीच खेला गया। भियांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर में 47 रन बनाए। जलालपुर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी खास परेशानी के जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button