लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री सुरक्षित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे एक विमान को शुक्रवार को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट SV-891 जेद्दा के लिए रवाना हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक, विमान मुंबई के पास पहुंचते ही केबिन प्रेशर में समस्या आ गई, जिससे कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी हुई। पायलट ने पहले मुंबई एयरपोर्ट से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन परमिशन नहीं मिली। इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट से अनुमति मिलने पर विमान वापस लखनऊ लौटा।

विमान 82 मिनट में सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। खराबी दूर होने के बाद विमान शाम 4:20 बजे जेद्दा के लिए रवाना हुआ।

इस विमान में 275 यात्री, 4 पायलट और 6 क्रू मेंबर सवार थे। विमान का केबिन प्रेशर आर्टिफिशियल एयर प्रेशर होता है, जो हवाई जहाज के अंदर ऊंचाई के बावजूद यात्रियों को सांस लेने में आसानी देता है।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *