- कानपुर देहात में कोहरा और शीतलहर के चलते स्कूल बंद
- 19 और 20 दिसंबर को कक्षा 1 से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई स्थगित
- सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल
कानपुर देहात। जिले में कोहरा और शीतलहर के चलते अचानक तापमान में गिरावट आई है, जिसके कारण डीएम कपिल सिंह ने कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों को 19 और 20 दिसंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी और बीएसए अजय कुमार मिश्र ने बताया कि डीएम के आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई इन दोनों दिनों के लिए स्थगित रहेगी।
साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि इस निर्देश का पालन सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या मनमानी करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह निर्णय खासकर बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है।








