पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच थाने में हाथापाई, वीडियो वायरल

आगरा। न्यू आगरा थाने में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बुधवार को मारपीट की घटना हुई। मामला तब बिगड़ा जब एक अधिवक्ता के साथ कथित घटना के बाद कई अधिवक्ता तहरीर देने थाने पहुंचे।

कहासुनी बढ़ने पर थाने के अंदर धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल और कुछ पुलिसकर्मी लोगों को शांत कराने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी और डिवीजन चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और अधिवक्ताओं को वापस भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button