लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चर्चित बयान ‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस बार एक युवती भगवा रंग की जैकेट पहनकर सुर्खियों में आ गई है। जैकेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ उनका चर्चित डायलॉग भी छपा हुआ है। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जैकेट पर छपी सीएम योगी की तस्वीर
वायरल वीडियो में युवती बाइक पर बैठी नजर आ रही है। उसने भगवा रंग की जैकेट पहन रखी है। जैकेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी है। इसके साथ ही बड़े अक्षरों में लिखा है- ‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा’। वीडियो के कैप्शन में भी इसी चर्चित डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग युवती के अंदाज और जैकेट की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त कानून-व्यवस्था वाली छवि से जोड़कर देख रहे हैं।
मुख्यमंत्री का यह बयान पहले भी कई बार राजनीतिक और सोशल मीडिया चर्चाओं में इस्तेमाल होता रहा है। इस बार युवती की जैकेट पर इसकी छपाई ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया है।









