विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में सुरक्षा कड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र चलने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विधानसभा और लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने हजरतगंज, विधानसभा और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन 20 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।

हजरतगंज और विधानसभा क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

यातायात पुलिस के अनुसार, विधानसभा सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

इन मार्गों पर नहीं जा सकेंगे वाहन

बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा की ओर सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ पार्क और विधानसभा मार्ग पर भी वाहनों की एंट्री नहीं होगी।
रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा होते हुए हजरतगंज की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज और विधानसभा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
परिवर्तन चौक और हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज होते हुए विधानसभा जाने वाले रास्ते भी बंद रहेंगे।

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें वाहन चालक

यातायात पुलिस ने बताया कि वाहन चालक कैंट, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा (गांधी सेतु), चिरैयाझील, कैसरबाग, लालबत्ती चौराहा, मेफेयर तिराहा और बर्लिंग्टन चौराहा जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बसों के लिए विशेष व्यवस्था

महानगर, चारबाग और गोमतीनगर की ओर से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें हजरतगंज व विधानसभा की तरफ नहीं जा सकेंगी। ये बसें बैकुंठधाम, 1090 चौराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील और कैसरबाग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

Related Posts

लखनऊ में विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम की सख्ती

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। शहर की 158 विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन शुल्क…

Continue reading
भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ लोकदल की आपात बैठक

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह की अगुवाई में मंगलवार को 8 माल एवेन्यू स्थित कार्यालय में किसान संगठनों के साथ एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *