जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया शुरू

7 मई से 21 मई तक पोर्टल पर खुद दर्ज कर सकते हैं जानकारी

अंबेडकरनगर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया 7 मई से 21 मई 2026 तक शुरू कर दी गई है। इस अवधि में नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

स्व-गणना के लिए सरकार ने पोर्टल https://se.census.gov.in
जारी किया है। इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही जनगणना में भाग लिया जा सकता है।

विकास योजनाओं की नींव है जनगणना

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि देश और समाज के विकास की आधारशिला है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, रोजगार और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की योजना जनगणना के आंकड़ों पर ही आधारित होती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी इस प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

नागरिकों से भागीदारी की अपील

प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि अधिक से अधिक लोग स्व-गणना प्रक्रिया में हिस्सा लें और अपनी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि जनगणना प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सफल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button