डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम

अकबरपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में “लैंगिक समानता” विषय पर छात्राओं द्वारा नाट्य मंचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं की समान भागीदारी, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और संवाद क्षमता से यह संदेश दिया कि बेटियां भी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं, यदि उन्हें समान अवसर और मंच प्रदान किया जाए।

छात्राओं की दमदार प्रस्तुति, गूंजे नारे— ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’

कार्यक्रम में जनपद के लगभग सभी विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख रूप से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, राजकीय बालिका हाई स्कूल बडेपुर, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा, राजकीय बालिका हाई स्कूल बसिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी, जनता इंटर कॉलेज उतरेथू, रामलाल रामफेर इंटर कॉलेज सेवागंज, रामलाल परमात्मा प्रसाद इंटर कॉलेज पतौना तथा राजकीय हाई स्कूल पहितीपुर सहित अनेक विद्यालयों की छात्राओं ने अपने नाट्य मंचन के माध्यम से समाज को जागरूक किया।
छात्राओं ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां” जैसे प्रभावशाली नारों से माहौल को जोश और प्रेरणा से भर दिया। इन प्रस्तुतियों में छात्राओं ने शिक्षा, करियर, सुरक्षा, समान अवसर और आत्मसम्मान जैसे मुद्दों पर समाज की सोच में बदलाव की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button