सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,876 पर बंद – बाजार में आई तेजी

बुधवार, 12 नवंबर को सेंसेक्स 595 अंक चढ़कर 84,467 पर बंद

निफ्टी 25,876 के स्तर पर, 181 अंक की तेजी

आईटी, ऑटो, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा खरीदारी

मुंबई: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 12 नवंबर को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 595 अंक चढ़कर 84,467 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 181 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 25,876 के स्तर पर पहुंच गया।

आज के कारोबार में आईटी, ऑटो, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई।

बाजार में तेजी के 3 मुख्य कारण

  1. भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील काफी करीब है। इससे निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ा है।
  2. अमेरिकी शटडाउन के समाप्त होने की संभावना: अमेरिकी सीनेट ने संघीय फंडिंग बहाल करने वाला बिल पास किया, जिससे अमेरिका का सबसे लंबा शटडाउन समाप्त होने की राह खुलेगी।
  3. फेड की ब्याज दर कटौती की संभावना: दिसंबर में फेड द्वारा 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की उम्मीद है। महंगाई कम हो रही है और बेरोजगारी बढ़ रही है।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • जापान: निक्केई +0.43% (51,063)
  • कोरिया: कोस्पी +1.07% (4,150)
  • हॉन्गकॉन्ग: हैंगसेंग +0.85% (26,923)
  • चीन: शंघाई कंपोजिट फ्लैट, 4,000 पर
  • अमेरिका (11 नवंबर): डाउ जोन्स +1.18% (47,927), नैस्डेक -0.25%, S&P 500 +0.21%

कल का बाजार (11 नवंबर) रिव्यू

मंगलवार को सेंसेक्स 336 अंक चढ़कर 83,871 पर और निफ्टी 121 अंक बढ़कर 25,695 पर बंद हुआ। दिन के दौरान बाजार में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन सेंसेक्स 600 अंक और निफ्टी 200 अंक रिकवर कर पाया। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर्स ऊपर बंद हुए।

Related Posts

इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलट भर्ती करने जा रही

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी।…

Continue reading
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *