ई-रिक्शा में बैठी थी भरोसे के साथ- पहुंच गई दरिंदगी के अंधेरे में

  • भरोसे का कत्ल: रिश्तों की मर्यादा तोड़ते हुए युवक ने की दरिंदगी

  • ई-रिक्शा ड्राइवर बना हैवान, महिला के साथ सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

  • पहले पिलाई शराब, फिर दिखाया अपराधी होने का डर… फिर किया दुष्कर्म

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने जिस युवक को अपना बेटा माना, उसी ने विश्वास तोड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना चिनहट थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रवि शर्मा ने पहले उसे सिगरेट और बीयर पिलाई, फिर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने खुद को बड़ा अपराधी बताते हुए धमकाया। बोला कि वह हत्या और अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में जेल जा चुका है। महिला किसी तरह वहां से बचकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पति ने लगाया पुलिस पर आरोप

पीड़िता के पति का आरोप है कि लखनऊ पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को सिर्फ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में जेल भेजकर खानापूर्ति कर दी गई है। जबकि महिला के बयान के अनुसार उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी पूरे कमरे जैसी जगह वाला ई-रिक्शा लेकर घूमता है और पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है, लेकिन उस पर अब तक सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

आरोपी से ऐसे हुई थी पहचान

महिला ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल 2024 को उनके नए घर का गृह प्रवेश था। उसी दौरान रवि शर्मा सामान पहुंचाने आया था। तभी से दोनों की पहचान हुई। बाद में महिला दिल्ली से जब-जब लखनऊ आती थी, रवि से संपर्क करती और उससे सिगरेट व नॉनवेज मंगवाकर उसे टिप देती थी।

आउटिंग के बहाने सुनसान जगह ले गया

5 मार्च को महिला को किसी काम से बाहर जाना था, रिक्शा नहीं मिलने पर उसने रवि को बुला लिया। रवि ने उसे बीयर ऑफर की और खुद को अमीर साबित करने के लिए इंस्टाग्राम पर महंगी गाड़ियों की तस्वीरें दिखाईं। बाद में वह ई-रिक्शा को सुनसान इलाके की ओर ले गया और वहीं उसके साथ जबरदस्ती की।

महिला ने बताया कि उसने जैसे-तैसे विरोध किया और पति को फोन मिलाया, लेकिन रवि ने फोन छीनकर फेंक दिया और कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला के पति का बार-बार फोन आने पर वह धमकी देकर भाग गया।

गैस डिलीवरी बॉय ने की मदद

घटना के बाद महिला ने किसी तरह सड़क पर मदद मांगी। एक गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले युवक ने उसकी मदद की और बाइक से उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। महिला के पति ने बताया कि घटना के बाद उनकी पत्नी मानसिक रूप से टूट चुकी है और अवसाद में चली गई है।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

पीड़िता के पति का कहना है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और इसे दुष्कर्म की जगह दुष्कर्म के प्रयास के रूप में दर्ज किया गया है। चिनहट इंस्पेक्टर भरत पाठक ने बताया कि आरोपी रवि शर्मा को बुधवार को जेल भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट में दिए गए पीड़िता के बयान की कॉपी मिलने के बाद धाराओं में संशोधन किया जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading