कानपुर पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

होली मिलन समारोह से लेकर सोलंकी परिवार से मुलाकात तक कई कार्यक्रमों में रहे शामिल

  • कानपुर दौरे पर सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी
  • होली मिलन समारोह में किया शिरकत
  • सोलंकी परिवार से की मुलाकात

कानपुर: नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को कानपुर दौरे पर रहे, जहां उन्होंने कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। महाराजपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह गिल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

चकेरी स्थित गेस्ट हाउस में हुए इस कार्यक्रम में फजल महमूद समेत कई सपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान फतेह बहादुर सिंह गिल ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद सिद्दीकी जाजमऊ स्थित सपा विधायक नसीम सोलंकी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान अमिताभ बाजपेई और हसन रूमी भी मौजूद रहे। इसके बाद सपा विधायकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने SIR को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है और इसे राजनीतिक उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “यह चुनाव आयोग नहीं, बल्कि भाजपा के इशारों पर काम करने वाला तंत्र बन गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों से लोगों को वंचित किया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button